वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में, सीएम जयराम ठाकुर बोले-बदल रहा है रिवाज

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 8, 2022, 11:41 AM IST

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस अपनी जीत के दावे कर रही है। लेकिन उससे ठीक पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। लेकिन उससे ठीक पांच दिन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई बड़े नामचीन चेहरे पार्टी का दामन छोड़ सीएम जयराम ठाकुर के सामने बीजेपी का हिस्सा बन गए। कांग्रेस इस चुनाव को बड़े बदलाव के तौर पर देख रही थी। लेकिन मतदान से पहले जिस तरह से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों के कद्दावर नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़ा है उसे बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।

comgress leader himachal

हिमाचल में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल

26 कांग्रेसी, बीजेपी में

End of Feed