उन्होंने हमें मोटरसाइकिल तो दी, लेकिन पेट्रोल नहीं- मराठा आरक्षण बिल पर बोले मनोज जारांगे-पाटिल, कहा- शुरू होगा राज्यव्यापी आंदोलन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 08:26 PM IST

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है, बिल पास किया है। जिसके बाद शिवबा संगठन के नेता मनोज जारांगे-पाटिल ने एक बार फिर सरकार को घेरने का मन बना लिया है।

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र सरकार की ओर से विधानसभा में पास किए गए मराठा आरक्षण बिल को लेकर आंदोलनकारी खुश नहीं दिख रहे हैं। मराठा आरक्षण की मांग करने वाले संगठन ने इसे एक छलावा बताते हुए कहा कि उन्होंने हमें मोटरसाइकिल तो दी, लेकिन पेट्रोल नहीं, इसलिए यह हमें स्वीकार्य नहीं है। मराठा और कुनबी एक ही हैं, इसलिए मराठों को केवल ओबीसी आरक्षण मिलना चाहिए।

Manoj Jarange Patil

मराठा आरक्षण बिल से मनोज जारांगे-पाटिल खुश नहीं

End of Feed