देश

ISRO: इसरो की बड़ी कामयाबी, गगनयान मिशन के लिए तैयार हुआ CE20 क्रायोजेनिक इंजन

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 07:02 PM IST

Gaganyaan mission news:चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद गगनयान मिशन पर तेजी के साथ काम शुरू हुआ है, गगनयान मिशन भारत का पहला ह्यूमन स्पेस मिशन है।

Image

ISRO का 'सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन' अंतरिक्षयात्री वाले गगनयान मिशन के लिए अंतिम परीक्षणों में सफल साबित हुआ

Gaganyaan mission news: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का 'सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन' अंतरिक्षयात्री वाले गगनयान मिशन के लिए अंतिम परीक्षणों में सफल साबित हुआ है।इसे इसरो के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। क्रायोजेनिक इंजन, गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए एलवीएम प्रक्षेपणयान के 'क्रायोजेनिक चरण' को शक्ति प्रदान करता है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि इसरो का सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन मानव मिशन के लिए अंतिम परीक्षणों में सफल रहा। इसने कहा कि कठिन परीक्षण से इंजन की क्षमता का पता चलता है।

इसरो के मुताबिक, पहली मानव रहित उड़ान 'एलवीएम3 जी1' के लिए पहचाना गया सीई-20 इंजन आवश्यक परीक्षणों से गुजरा।इसने कहा कि अंतिम परीक्षण उड़ान स्थितियों का जायजा लेने के लिए 'इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स' महेंद्रगिरि में 13 फरवरी को किया गया जो इस श्रृंखला का सातवां परीक्षण था।

इसरो ने कहा कि गगनयान अभियान के लिए सीई20 इंजन के सभी जमीनी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। इसरो ने 2024 की दूसरी तिमाही के लिए संभावित पहले मानवरहित गगनयान (जी1) मिशन के लिए पहचाने गए इस उड़ान इंजन के आवश्यक परीक्षणों को भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें