Maharashtra: मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन, मांगें पूरी करने के लिए सरकार को दिया 3 महीने का समय

मनोज जरांगे जालना में अपने गांव अंतरावली सैराट से हजारों समर्थकों साथ मुम्बई के लिए रवाना हुए थे। अनशन के चलते बुधवार रात बीड़ में उनकी तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Manoj Jarange : महाराष्ट्र में समाजसेवी मनोज जरांगे ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। मराठा आरक्षण के तहत कुनबी सर्टिफिकेट देने और युवाओं की रोजगार की मांग के साथ मुम्बई के लिए रवाना हुए मराठा नेता ने बुधवार सुबह 6 बजे सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात और चर्चा के बाद अपना अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया। जरांगे द्वारा अनशन खत्म किए जाने से फडणवीस सरकार को बड़ी राहत मिली है।

Manoj Jarange

मनोज जरांगे ने अपना अनशन खत्म किया।

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

हालांकि, अपनी मांगें पूरी करने के लिए उन्होंने फड़णवीस सरकार को 3 महीने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन महीने के अंदर यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वह दोबारा मुंबई कूच करेंगे। जरांगे ने कहा कि अनशन भले ही खत्म हुआ है लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि जरांगे जालना में अपने गांव अंतरावली सैराट से हजारों समर्थकों साथ मुम्बई के लिए रवाना हुए थे। अनशन के चलते बुधवार रात बीड़ में उनकी तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

End of Feed