PM Narendra Modi's Mann ki Baat in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रविवार (26 फरवरी, 2023) को रेडियो कार्यक्रम मन की बात में एक बुजुर्ग ने बातचीत के दौरान बनारस का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने काशी में किए काम और विकास को लेकर पीएम से फोन पर दो टूक कहा- बनारस को तो साहब आपने बना दिया...काशी विश्वनाथ में तो बहुत विकास कर दिया। हमारी तरफ से आपको बधाई।
PM Narendra Modi's Mann ki Baat in Hindi: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
पीएम मोदी ने इस पर जवाब दिया- मैं आपको धन्यवाद देता हूं, पर हमने क्या बनाया जी...बनारस के लोगों ने बनाया है। हम तो मां गंगा की सेवा के लिए हैं। हमें मां गंगा ने बुलाया है...और कुछ नहीं (मुस्कुराते हुए)।
दरअसल, पीएम कार्यक्रम के दौरान यूपी में बनारस से सटे चंदौली जिले के रहने वाले मदन मोहन लाल से संवाद कर रहे थे। लाल ने इस दौरान मरीज (मधुमेह के) के रूप में ई-संजीवनी ऐप का अनुभव साझा किया था।
रोचक बात है कि वह इस संदर्भ में अपनी बात पूरी कर चुके थे। चूंकि, वह पीएम के काम से प्रभावित थे, लिहाजा उन्होंने फौरन बनारस का जिक्र छेड़ा और लगे हाथ पीएम की तारीफ कर दी। आप यह पूरा वाकया नीचे दिए वीडियो में 20 मिनट 40वें सेकेंड से देख सकते हैं।
Sharing this month's #MannKiBaat. Do tune in! t.co/o0k0LwWfWe
— ANI (@ANI) Feb 26, 2023
