छठ पूजा को UNESCO की सूची में किया जाएगा शामिल! 'मन की बात' में PM मोदी ने क्या-क्या कहा?

Mann Ki Baat: नवरात्रि त्योहार के बीच पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 126वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा और महापर्व छठ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारत सरकार भी छठ पूजा से जुड़े एक बड़े प्रयास में जुटी है। भारत सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 सितंबर) को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 126वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। नवरात्रि के पावन पर्व के बीच पीएम मोदी ने बंगाल के दुर्गा पूजा पंडाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले, भारत सरकार के ऐसे ही प्रयासों के कारण, कोलकाता की दुर्गा पूजा भी यूनेस्को की इस सूची का हिस्सा बनी। अगर हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को ऐसी वैश्विक मान्यता देंगे, तो दुनिया भी इनके बारे में जानेगी, इन्हें समझेगी और इनमें भाग लेने के लिए आगे आएगी।

maan ki baat

पीएम मोदी ने मन की बात के 126वें एपिसोड को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

छठ महापर्व को यूनिस्को लिस्ट में शामिल करने की कोशिश: पीएम मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महापर्व छठ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारत सरकार भी छठ पूजा से जुड़े एक बड़े प्रयास में जुटी है। भारत सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है। जब छठ पूजा यूनेस्को की सूची में शामिल हो जाएगी, तो दुनिया के हर कोने में लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे।"

End of Feed