मनीष सिसोदिया के स्क्रिप्टेड आरोपों की खुली पोल, नवभारत पर हुआ आरोपों का 'पोस्टमार्टम'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 08:57 PM IST

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया ने सीबीआई मुख्यालय से बाहर आकर कहा कि 9 घंटे की पूछताछ में मुझे समझ में आ गया कि सारा केस फर्जी है। हालांकि आरोप लगाते समय मनीष सिसोदिया के हाथ में एक पेपर था। मीडिया से बातचीत में 6 बार सिसोदिया ने झुककर पेपर पढ़ा और इसी पेपर को देखकर सिसोदिया ने सीबीआई पर आरोप लगाए। 200 सेकेंड के वीडियो में सिसोदिया ने स्क्रिप्टेड आरोप लगाए। पत्रकारों से बातचीत करने के 14 सेकेंड होते ही सिसोदिया पेपर को देखते हैं और मनगढ़त आरोप लगाते हैं। सिसोदिया कुल 6 बार पेपर को देखकर पत्रकारों से बात करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मनीष सिसोदिया के स्क्रिप्टेड आरोपों की टाइम्स नाउ नवभारत ने खोली पोल
  2. आरोप लगाते समय मनीष सिसोदिया के हाथ में था पेपर
  3. 200 सेकेंड में सिसोदिया ने लगाए स्क्रिप्टेड आरोप

Manish Sisodia: दिल्ली के शराब घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मनीष सिसोदिया पर सीबीआई (CBI) का शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीबीआई मुख्यालय से बाहर आए मनीष सिसोदिया ने बीजेपी (BJP) और सीबीआई पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सीबीआई और ईडी को राजनीतिक मशीन बना दिया है। वहीं जब टाइम्स नाउ नवभारत ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आरोपों की पड़ताल की, तब असली सच्चाई सामने आई है। देखिये मनीष सिसोदिया के आरोपों का एक्सक्लूसिव 'पोस्टमार्टम'।

मनीष सिसोदिया के स्क्रिप्टेड आरोपों की टाइम्स नाउ नवभारत ने खोली पोल

आरोप लगाते समय मनीष सिसोदिया के हाथ में था पेपर

End of Feed