मणिपुर में अब तक 73 मौतें: नहीं थम रही हिंसा, दंगाईयों ने 15 घरों में लगाई आग, सीएम बीरेन पहुंचे दिल्ली

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 15, 2023, 10:40 AM IST

Manipur Violence: मणिपुर में शनिवार रात ट्रोरबोंग क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने करीब 15 घरों को आग के हवाले कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कई घर पूरी तरह जल कर खाक हो गए। इस बीच रविवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Manipur Violence: मणिपुर में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। दंगाईयों ने एक बार फिर से कई घरों को आग के हवाले कर दिया है। इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें राज्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

Manipur CM N Biren Singh

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री बीरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं और उन्हें मणिपुर के जमीनी हालातों से रुबरू करा सकते हैं। बता दें, सीएम बीरेन अपने चार कैबिनेट मंत्री टीएच बिस्वजीत, गोविंददास कोंथौजम, टीएच बसंतकुमार, वाई खेमचंद के साथ मणिपुर पहुंचे हैं। गृहमंत्री शाह के साथ मुलाकात के दौरान उनके साथ मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी भी मौजूद रहीं।

End of Feed