देश

'मुश्किल दौर से गुजर रहा मणिपुर', मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कही यह बड़ी बात

Manipur: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि जातीय हिंसा प्रभावित उनका राज्य मुश्किल दौर से गुजर रहा है और उनकी सरकार समाज की बेहतरी के लिए राह बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भावनाओं और राजनीति को अपने कार्यों पर हावी नहीं होने देना चाहिए और इस प्रक्रिया में मूल मुद्दों से ध्यान भटकाना नहीं चाहिए।

Image

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

Photo : Twitter

Manipur: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जातीय हिंसा प्रभावित उनका राज्य मुश्किल दौर से गुजर रहा है और उनकी सरकार समाज की बेहतरी के लिए राह बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने क्या कुछ कहा?

खुमान लैंपक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सिंह ने कहा कि मणिपुर की वर्तमान स्थिति स्वदेशी लोगों और उनके भविष्य के लिहाज से एक महत्वपूर्ण बिंदु है और अगर चीजों को समझदारी से निपटाया जाए तो एक सुरक्षित भविष्य की गारंटी मिल सकती है।

'राजनीति को न होने दें हावी'

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भावनाओं और राजनीति को अपने कार्यों पर हावी नहीं होने देना चाहिए और इस प्रक्रिया में मूल मुद्दों से ध्यान भटकाना नहीं चाहिए। हम जानते हैं कि हम थक गए हैं... लेकिन हमें इसे कुछ और दिनों तक सहना होगा। बिना मुश्किल दौर से गुजरे हम खुश नहीं रह सकते।

जातीय हिंसा में अबतक कितने लोगों की हुई मौत

मणिपुर में पिछले साल मई से पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले कुकी समुदाय और इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती समुदाय के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article