मणिपुर में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, विरोध में CM आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में दो लोगों की मौत के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने इम्फाल में मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह के आवास के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

मणिपुर में नई झड़प में 2 लोगों की मौत के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखा। यह घटना तब हुई जब मणिपुर में जारी हिंसा के बीच दो लोगों की हत्या कर दी गई। इंफाल में मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह के बंगले के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी उस समय हैरान रह गए, जब सोमवार को लोगों का एक समूह वहां एक शव लेकर पहुंचा और उसे गेट के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

manipur violence

मणिपुर में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

यह घटना सोमवार सुबह तब हुई जब दो लोग जंगल में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे और कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। इन नई हत्याओं के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और शव को इंफाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर रख दिया।

End of Feed