मणिपुर पर रारः PM के लिए 'गिरे' अनुराग, नहीं दिखा दर्द- बोलीं देव, ठाकुर ने कहा- चिंता है तो फिर बंगाल क्यों नहीं गईं?

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 29, 2023, 06:07 PM IST

Manipur Latest News: दरअसल, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का एक दल 29 जुलाई, 2023 को मणिपुर पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल इस दौरान दंगा प्रभावित चुराचांदपुर शहर का दौरा करने भी गया। नेताओं ने वहां कुकी लीडर्स और नागरिक समाज के सदस्यों के अलावा राहत शिविरों में जातीय हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की।

Manipur Latest News: मणिपुर के मसले पर शनिवार (29 जुलाई, 2023) को सियासी रार देखने को मिली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद सुष्मिता देव ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को घेरा। उन्होंने दो टूक कहा कि ठाकुर सिर्फ पीएम को खुश करने में लगे हैं। यही वजह है कि वह इतना अधिक गिर गए हैं कि उन्हें मणिपुर के जख्म नहीं नजर आ रहे। वह महिला रेसलर्स के मुद्दे पर तो बोले नहीं, इस मुद्दे पर क्या ही बोलेंगे।

NDA vs INDIA on Manipur

मणिपुर के मसले पर सुष्मिता देव ने अनुराग ठाकुर को घेरा है। (फाइलः एपी/बीसीसीएल)

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और ठाकुर ने भी विपक्षी नेताओं के दौरे को सिर्फ दिखावा और नौटंकी करार दिया। ठाकुर ने सवाल उठाया कि जो लोग मणिपुर के दौरे पर हैं, उन्हें अगर इतनी ही चिंता है और वे गंभीर हैं तो फिर वे पश्चिम बंगाल क्यों नहीं गए?

End of Feed