पीएम मोदी,अमित शाह और जान से मारने की धमकी,मचा हड़कंप, एक्शन में आई दिल्ली पुलिस

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 21, 2023, 03:38 PM IST

दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस को एक शख्स के दो फोन कॉल किये। जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।

Narendra Modi, Amit Shah

पीएम मोदी और अमित शाह को जान से मारने की धमकी (तस्वीर-PTI)

दिल्ली पुलिस ने कहा कि कथित व्यक्ति शराब का आदी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। हम उनके परिवार के पास पहुंच चुके हैं। वह शराबी है और कल रात से शराब पी रहा है। फिलहाल वह घर पर नहीं है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

End of Feed