पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को दिया था मोबाइल चार्जर, 4 बार की थी मुलाकात; पूछताछ में आरोपी ने उगले कई राज

Pahalgam Terror Attck: जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा पिछले महीने गिरफ्तार किए गए मोहम्मद यूसुफ कटारी ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों से चार बार मुलाकात की थी और उन्हें एक ‘एंड्रॉइड’ फोन का चार्जर दिया था तथा इसी एक महत्वपूर्ण सबूत के आधार पर वह पकड़ा गया।

Pahalgam Terror Attck: जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा पिछले महीने गिरफ्तार किए गए मोहम्मद यूसुफ कटारी ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों से चार बार मुलाकात की थी और उन्हें एक ‘एंड्रॉइड’ फोन का चार्जर दिया था तथा इसी एक महत्वपूर्ण सबूत के आधार पर वह पकड़ा गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Pahalgam Terror Attack

पहलगाम आतंकी हमला (फाइल फोटो)

कटारी को पहलगाम में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले सुलेमान उर्फ आसिफ, जिबरान और हमजा अफगानी को महत्वपूर्ण रसद सहायता प्रदान करने के आरोप में सितंबर के अंतिम सप्ताह में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, कटारी (26) ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह श्रीनगर शहर के बाहर जबरवान पहाड़ियों में इन तीनों लोगों से चार बार मिला था।

End of Feed