TMC पर किसका कब्जा? ममता खेमे का दावा- बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची EC को सौंपी थी

ममता बनर्जी के प्रति निष्ठा रखने वाले नेताओं के अनुसार, पार्टी की नेतृत्व संरचना और 24 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया था और इसकी सूची सोमवार दोपहर निर्वाचन आयोग को सौंपी गई।

TMC Spilt: तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर नियंत्रण को लेकर जारी लड़ाई मंगलवार को और तेज हो गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे ने दावा किया कि उसने दो दिन पहले ही नयी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन कर लिया था और बागी गुट द्वारा ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाकर समानांतर नेतृत्व की घोषणा किए जाने से कुछ घंटे पहले ही इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को भेज दी थी। यह जानकारी तब सामने आई जब विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में बागी नेता पार्टी संगठन पर अपना दावा मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर जाने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही, 1998 में ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई पार्टी पर नियंत्रण की लड़ाई में एक नया मोर्चा खुल गया है।

Mamata

टीएमसी पदाधिकारियों को लेकर ममता गुट ने किया दावा

ममता बनर्जी खेमे का दावा

ममता बनर्जी के प्रति निष्ठा रखने वाले नेताओं के अनुसार, पार्टी की नेतृत्व संरचना और 24 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया था और इसकी सूची सोमवार दोपहर निर्वाचन आयोग को सौंपी गई। यह कदम विपक्ष के नेता बनर्जी के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट के कोलकाता में विशेष अधिवेशन आयोजित करने से पहले उठाया गया। ममता खेमे के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा से कहा, जब बागी गुट अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति के गठन की तैयारी कर रहा था, तब तक ममता बनर्जी पार्टी अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देकर उसकी सूची निर्वाचन आयोग को भेज चुकी थीं।

End of Feed