'मैं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाऊंगी...', SIR को लेकर अब ममता बनर्जी ने क्यों कही यह बात

Bengal SIR: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक भी पात्र मतदाता का नाम हटाया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगी। नदिया जिले के कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि शाह मतदाता सूचियों से ‘डेढ़ करोड़ नाम’ हटाने की कोशिशों को सीधे तौर पर निर्देशित कर रहे हैं।

Bengal SIR: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक भी पात्र मतदाता का नाम हटाया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगी।

Mamata Banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो साभार: @AITCofficial)

CM ममता ने शाह को बताया 'खतरनाक'

ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला तेज करते हुए उन्हें ‘‘खतरनाक’’ करार दिया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों के एसआईआर का इस्तेमाल 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल के लाखों पात्र मतदाताओं के नाम गैरकानूनी तरीके से हटाने के लिए कर रहे हैं।

End of Feed