ममता बनर्जी को ये क्या हो गया? विरोध प्रदर्शन के दौरान खोया आपा, अपनी ही पार्टी के समर्थक को जडा थप्पड़!

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो बरुईपुर में TMC की रैली में हंगामा होने के बाद का है।

सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि समर्थकों के बीच से निकलते समय उन्होंने कथित तौर पर आपा खो दिया और अपनी ही पार्टी टीएमसी के एक कार्यकर्ता पर हाथ उठा दिया। बताया जा रहा है कि ये वाकया बारुईपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ।

mamta

ममता बनर्जी ने खोया आपा।

वायरल क्लिप में दिखाई देता है कि ममता बनर्जी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों से घिरी हुई आगे बढ़ रही हैं। उनके आसपास पार्टी नेता, सुरक्षाकर्मी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं। इसी दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने की कोशिश के बीच वह अपने करीब खड़े एक शख्स की ओर हाथ बढ़ाती हुई नजर आती हैं। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को वहां से हटाकर अलग ले जाते हैं, जबकि ममता बिना रुके आगे बढ़ जाती हैं।

End of Feed