'युवाओं पर पुलिसिया बर्बरता बर्दाश्त नहीं', दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई से भड़कीं ममता बनर्जी, विपक्ष के धरने को दिया पूर्ण समर्थन

Jantar Mantar Protest: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दिल्ली में अकबर रोड के पास विपक्ष के धरने का खुलकर समर्थन किया।

Jantar Mantar Protest: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर राज्यों तक सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और उसके बाद विपक्षी नेताओं के धरने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का बड़ा बयान सामने आया है। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को "अस्वीकार्य" बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है और विपक्षी दलों के प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है।

Mamata Banerjee on Jantar Mantar Protest

दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरीं ममता बनर्जी

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कार्रवाई के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के पास अकबर रोड पर धरना दिया था। विपक्षी दल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली में हमारे देश के युवाओं पर जो पुलिसिया अत्याचार हुआ है, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तृणमूल कांग्रेस आज अकबर रोड के पास विपक्ष द्वारा दिए जा रहे धरने के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है।

End of Feed