TMC में बड़ी फूट के बीच विपक्षियों का हौसला बढ़ाएंगी ममता 'दीदी', INDIA ब्लॉक में जान फूंकने के लिए आईं दिल्ली

INDIA Bloc Meeting: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पार्टी के सांसदों के बीच फूट की अटकलों के बीच, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से एक दिन पहले रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

INDIA Bloc Meeting: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी पार्टी के सांसदों के बीच फूट की अटकलों के बीच, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से एक दिन पहले रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री बनर्जी के साथ राज्यसभा सदस्य डोला सेन और लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी भी गए हैं।

Mamata Banerjee

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे, जबकि पार्टी नेतृत्व उन आशंकाओं से जूझने लगा है कि बगावत अब उसके संसदीय दल तक भी फैल सकती है। ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक को पहले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक के लिए रविवार को एक साथ दिल्ली रवाना होना था, लेकिन डायमंड हार्बर से सांसद एक दिन पहले ही शनिवार को रवाना हो गए।

End of Feed