Mamata Banerjee Property: ममता बनर्जी देश की उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं, जिनकी सादगी अक्सर चर्चा में रहती है। उनकी घोषित संपत्ति को लेकर भी हमेशा लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है। हाल ही में सामने आए चुनावी हलफनामे (एफिडेविट) के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 15.37 लाख रुपये बताई गई है, जो भारत के मुख्यमंत्रियों (Mamata Banerjee net worth) में सबसे कम मानी जाती है। 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए एफिडेविट में उनकी चल संपत्ति लगभग 15.37 लाख रुपये दर्ज है। इसमें नकद और बैंक में जमा रकम शामिल है।
ममता बनर्जी की संपत्ति का सच (Photo: PTI)
यह भी पढ़ें: संसद-विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें होंगी आरक्षित? मोदी सरकार ने संशोधित आरक्षण बिल को दी मंजूरी
ममता बनर्जी के पास करीब 75 हजार रुपये नकद
बंगाल की सीएम (Mamata Banerjee) के पास करीब 75 हजार रुपये नकद हैं, जबकि बैंक खातों में लगभग 12.76 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा, उनकी संपत्ति में थोड़ी बहुत ज्वेलरी भी शामिल है, जिसमें करीब 9 ग्राम सोना बताया गया है। सबसे खास बात यह है कि उनके नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है। यानी उनके पास न तो कोई घर है और न ही कोई जमीन दर्ज है। इसके अलावा, उनके नाम पर कोई वाहन भी नहीं है। आमतौर पर बड़े नेताओं के पास कई संपत्तियां और लग्जरी चीजें होती हैं, लेकिन ममता बनर्जी का यह साधारण जीवन उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है।
ममता बनर्जी की घोषित संपत्ति करीब 15 लाख रुपये के आसपास
रिपोर्ट के मुताबिक उनके ऊपर किसी तरह का कोई कर्ज (लायबिलिटी) भी नहीं है। यानी जितनी संपत्ति उन्होंने घोषित की है, वह पूरी तरह बिना किसी उधारी के है। यह भी एक बड़ी बात मानी जाती है, क्योंकि कई नेताओं के पास बड़ी संपत्ति के साथ-साथ भारी कर्ज भी होता है। Association for Democratic Reforms की रिपोर्ट्स में भी यही सामने आया है कि ममता बनर्जी की घोषित संपत्ति करीब 15 लाख रुपये के आसपास है। ये आंकड़े उनके द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए दस्तावेजों पर आधारित होते हैं। इसमें उनकी आमदनी के स्रोत, बैंक बैलेंस, नकद और अन्य छोटी-मोटी संपत्तियां शामिल होती हैं। हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि ये केवल घोषित संपत्ति होती है, जो उम्मीदवार खुद अपने हलफनामे में बताते हैं। इसमें किसी छिपी हुई संपत्ति की जानकारी शामिल नहीं होती।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
