देश

Nitin Nabin: 'तमिलनाडु और बंगाल के नतीजे सबको चौंका देंगे, सांप्रदायिक आधार पर लोगों को भड़का रहे खरगे', नितिन नबीन ने क्या-क्या कहा?

Nitin Nabin: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि तमिलनाडु और बंगाल के नतीजे सबको चौंका देंगे। मल्लिकार्जुन खरगे पूरी तरह से सांप्रदायिक आधार पर लोगों को भड़का रहे हैं। तमिलनाडु में बदलाव आने वाला है।

Image

नितिन नबीन का खास इंटरव्यू

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन पहला विस्तृत साक्षात्कार आज एएनआई पर प्रसारित हो रहा है। इस दौरान नितिन नबीन ने मौजूदा विधानसभा चुनावों से लेकर बीजेपी की आगे की रणनीति पर बात की। नबीन ने कहा कि इस बार के चुनाव सभी को चौकाएंगे। साथ ही उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी को लेकर उन्हें निशाने पर लिया। प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी चुनौती दी। क्या-क्या कहा नितिन नबीन ने, आइए जानते हैं।

तमिलनाडु और बंगाल के नतीजे सबको चौंका देंगे

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि तमिलनाडु और बंगाल के नतीजे सबको चौंका देंगे। मल्लिकार्जुन खरगे पूरी तरह से सांप्रदायिक आधार पर लोगों को भड़का रहे हैं। तमिलनाडु में बदलाव आने वाला है, अन्नामलाई के मन में कहीं कोई असंतोष नहीं है।

उन्होंने कहा, हम पश्चिम बंगाल में बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। ममता दीदी, बंगाल की जनता की चिंता अब हम करने वाले हैं। आपने तो सिर्फ बांग्लादेशियों की चिंता की है। तमिलनाडु में बदलाव आने वाला है...अन्नामलाई को कहीं कोई शिकायत नहीं है, वे चुनाव प्रचार में मौजूद थे।

राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी जी के ज्ञान का अध्ययन बहुत कम है... एनडीए के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी गांधी परिवार और कांग्रेस की विचारधारा हैं। नामों में हेरफेर करके पासपोर्ट का जो खेल खेला गया है, वह भविष्य में स्पष्ट हो जाएगा। राजनीति में हर हाल में शब्दों की सीमा होनी चाहिए।

खरगे सांप्रदायिक आधार पर लोगों को भड़का रहे

मल्लिकार्जुन खरगे की 'सांप' वाली टिप्पणी पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, खरगे पूरी तरह से सांप्रदायिक आधार पर लोगों को भड़का रहे हैं। मुझे लगता है राहुल गांधी ने उन्हें कुछ और सिखाया, लेकिन उन्होंने कुछ और ही कह दिया।

वहीं, अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, राजनीति में आपको पूरी तरह से राजनीति करनी पड़ती है... सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि वह मंच पर कितना समय बिताते हैं... हमें उनके साथ गठबंधन करने की क्या जरूरत है? हम तो AIADMK के साथ गठबंधन में हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सरकार को आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी SIT! हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सरकार को आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी SIT! हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग से AI लैब तक...भारत के खिलाफ लश्कर दे रहा युवाओं को ट्रेनिंग, खतरनाक मंसूबों का खुलासा!

स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग से AI लैब तक...भारत के खिलाफ लश्कर दे रहा युवाओं को ट्रेनिंग, खतरनाक मंसूबों का खुलासा!

आज की ताजा खबर, 15 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रूस से तेल खरीदने पर भारत को अमेरिकी की राहत, फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस को हराकर स्पेन फाइनल में...ममता को बंगाल कांग्रेस का बुलावा, सोनम वांगचुक का अनशन जारी

शुभेंदु ने पूरा किया 'वादा', अब तक BSF को सौंपी 1014.75 एकड़ जमीन, बांग्लादेश की सीमा पर तेज होगा फेंसिंग का काम

शुभेंदु ने पूरा किया 'वादा', अब तक BSF को सौंपी 1014.75 एकड़ जमीन, बांग्लादेश की सीमा पर तेज होगा फेंसिंग का काम

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत