CJP Protest: नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लगातार विपक्षी दलों का समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी का नाम भी शामिल हो गया। हालांकि, सीजेपी के मंच पर लगातार टीएमसी नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। शुक्रवार को भी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और महुत्रा मोइत्रा ने जंतर-मंतर पर छात्रों को संबोधित किया।
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी
ममता बनर्जी CJP के प्रदर्शन में कब होंगी शामिल?
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी सोमवार को सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी छात्रों के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए विरोध स्थल का दौरा करेंगी।
इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में ममता बनर्जी ने दिल्ली में सीजेपी के 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और दावा किया था कि प्रदर्शनकारियों के संसद की ओर बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना काफिला मोड़कर चले गए थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 3 मांगें और परीक्षा सुधार के 5 सुझाव... CJP प्रतिनिधिमंडल से कल फिर मिलेंगे नड्डा, बोले- सरकार संग हुई चर्चा से कराएंगे अवगत
सनद रहे कि महुआ मोइत्रा और टीएमसी के नेता साकेत गोखले जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल का दौरा कर चुके हैं। वहीं, पार्टी की राज्यसभा सदस्य सागरिका घोष उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं, जिसने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनसे अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था।
