आई-पैक पर ED की कार्रवाई के खिलाफ CM ममता का हल्ला बोल, आज दोपहर 2 बजे विरोध मार्च निकालेगी TMC

Mamata Banerjee's Protest Rally: आई-पैक से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगी। तृणमूल कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि यह विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को डराने की कोशिश है।

KEY HIGHLIGHTS
ईडी ने बृहस्पतिवार को कोलकाता में आई-पैक से जुड़े दो स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

ईडी की कार्रवाई असंवैधानिक और बदले की राजनीति: सीएम ममता बनर्जी

किसी भी राजनीतिक दल के कार्यालय पर छापा नहीं मारा गया है: ईडी

Mamata Banerjee's Protest Rally: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार यानी आज राजनीतिक परामर्श कंपनी ‘आई-पैक’ के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगी। ‘आई-पैक’ का काम तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक परामर्श प्रदान करने के अलावा उसके आईटी और मीडिया संचालन का भी प्रबंधन करना है।

Untitled design (22)

ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगी सीएम ममता बनर्जी।(फोटो सोर्स: PTI)

कार्रवाई राजनीति से प्रेरित: सीएम ममता बनर्जी

सूत्रों के अनुसार, तृणमूल सुप्रीमो बनर्जी दोपहर दो बजे जादवपुर आठ-बी बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक मार्च का नेतृत्व करेंगी। सूत्रों ने ईडी की कार्रवाई को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताया और कहा कि इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी को डराना है।

End of Feed