किस बात का इंतजार कर रही थीं ममता बनर्जी? आखिर खुलकर आईं महुआ मोइत्रा के साथ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 07:14 PM IST

Mamata Banerjee News: आखिरकार पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी खुलकर महुआ मोइत्रा के साथ आ गई हैं। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा से तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा के निष्कासन की निंदा करते हैं, पार्टी उनके साथ खड़ी है। सवाल उठते रहे हैं कि आखिर ममता अपनी ही सांसद महुआ से दूरी क्यों बना रही हैं।

Mamata Banerjee With Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा की मुसीबतें बढ़ने के साथ ममता बनर्जी खुलकर उनके साथ आ गई हैं। हालांकि लंबे वक्त से ये सवाल उठ रहे थे कि उनकी पार्टी के दिग्गज नेता और सीएम ममता बनर्जी ने इस पूरे विवाद से आखिर क्यों दूरी बना रखी है। अब ममता ने कहा है कि महुआ मोइत्रा का लोकसभा से निष्कासन संसदीय लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है।

Mamata Banerjee With Mahua Moitra TMC

महुआ मोइत्रा के साथ खुलकर आईं ममता बनर्जी।

महुआ मोइत्रा के साथ खुलकर आईं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित करने के फैसले की निंदा की और इस कदम को देश के संसदीय लोकतंत्र के साथ ‘विश्वासघात’ करार दिया। मोइत्रा को ‘धन लेकर सवाल पूछने’ के मामले में शुक्रवार को सदन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। इससे पहले सदन में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद उसे मंजूरी दी गई, जिसमें मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी।

End of Feed