'क्या आप चाहते हैं अब सड़कों पर मैं झाड़ू लगाऊं?', विधायक, मंत्री, नौकरशाहों पर आगबबूला हुईं ममता

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को काफी गुस्से में थीं। राज्य सचिवालय में नगर निकाय संस्थाओं के काम की समीक्षा बैठक के दौरान उनके निशाने पर मंत्री, नौकरशाह और विधायक रहे। ममता नगर निकायों के काम से खुश नहीं थीं। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • राज्य सचिवालय में सोमवार को ममता बनर्जी ने नगर निकाय संस्थाओं के कामकाज समीक्षा की
  • मुख्यमंत्री इनके कामकाज से खुश नहीं थीं, उन्होंने जिम्मेदार लोगों को जमकर फटकार लगाई
  • ममता इतनी नाराज हुईं कि पूछा क्या वे चाहते हैं कि वह सड़कों पर उतरकर अब झाड़ू लगाएं?

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निशाने पर सोमवार को मंत्री, विधायक और नौकरशाह सभी आ गए। ममता का गुस्सा नागरिक सुविधाओं में लापरवाही एवं उनमें अनियमितताओं को लेकर था। ममता इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने कहा कि 'क्या अब वे उम्मीद करते हैं कि वह सड़कों पर झाड़ूं लगाएं?' राज्य सचिवालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए ममता ने नगर निकाय संस्थाओं के प्रदर्शन की समीक्षा कर रही थीं। बताया जाता है कि समीक्षा बैठक के दौरान ममता ने टीएमसी के एक पूर्व मेयर, एक मंत्री और कुछ नौकरशाहों को जमकर फटकार लगाई। आरोप है कि इन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं किया है और इनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है।

Mamata Banerjee

नगर निकाय संस्थाओं के कामकाज से खुश नहीं ममता बनर्जी।

आप हमेशा आसमान की ओर देखते हुए नहीं चल सकते-ममता

बैठक में बनर्जी ने कहा, 'क्या मुझे अब सड़कों पर झाड़ू लगाने के लिए बाहर जाना होगा? आप हमेशा आसमान की ओर देखते हुए नहीं चल सकते; आपको नीचे भी देखना होगा। कोई भी सड़कों और स्ट्रीट लाइट की स्थिति नहीं देखता। वे सिर्फ कर बढ़ा रहे हैं और लोगों की तैनाती कर रहे हैं और पुलिस और (नागरिक) प्रशासन, दोनों ही कुछ नहीं कर रहे हैं।' तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि नगर निकाय अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा सतर्कता विभाग के अधिकारियों, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था), एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, सीआईडी के अधिकारियों और सुरक्षा निदेशक की एक टीम द्वारा की जाएगी।

End of Feed