चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ममता दीदी ने खेला ट्रंप कार्ड;बकाया DA भुगतान का किया ऐलान, जानें कबसे मिलेगा

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए ROPA-2009 के तहत लंबित महंगाई भत्ते (DA) का बकाया देने की घोषणा की है। वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, इसका भुगतान मार्च 2026 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा।

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में सियास पारा हाई है। जहां एक ओर भाजपा के सभी बड़े नेता एक के बाद एक राज्य का दौरा कर रहे हैं और सूबे को नई-नई परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं, वहीं राज्य में सत्ताधारी पार्टी टीएमसी भी पीछे नहीं है। ममता बनर्जी वोटरों को साधने के लिए जमीन आसमान एक किए दे रही हैं। रैली और जनसभाओं के बीच ममता बनर्जी ने लोगों को लुभाने के लिए एक बड़ा एलान कर दिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि ROPA-2009 के तहत लंबित महंगाई भत्ता (DA) का बकाया मार्च 2026 से देना शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पुजारियों और मुअज्जिनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में इजाफा करने का एलान किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

सरकार के मुताबिक, इस फैसले का लाभ राज्य के लाखों कर्मचारियों, पेंशनरों और शिक्षण संस्थानों से जुड़े स्टाफ को मिलेगा। इसमें स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और अनुदानित संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।

End of Feed