SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी ममता बनर्जी, अभिषेक भी होंगे साथ; 4 नवंबर को बड़े मार्च की तैयारी में तृणमूल

पश्चिम बंगाल में मतदाता SIR की शुरुआत के दिन तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा का आह्वान किया है। अभिषेक बनर्जी ने पहले 2 नवंबर को कोलकाता में एक केंद्रीय रैली करने की योजना बनाई थी, लेकिन उसी दिन शहीद मीनार मैदान में एक अन्य कार्यक्रम होने के कारण उसे स्थगित करना पड़ा।

TMC March: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया मंगलवार, 4 नवंबर से शुरू हो रही है। उसी दिन से बीएलओ (Booth Level Officer) घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण फॉर्म भरवाएंगे, लेकिन इस दिन राजनीतिक माहौल भी गर्म रहने वाला है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता में एक विशाल पदयात्रा का आह्वान किया है।

Mamata Banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

इस पदयात्रा का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी तथा पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कोलकाता और आसपास के जिलों के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को मंगलवार दोपहर 1:30 बजे रेड रोड पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने एकत्र होने का निर्देश दिया गया है। पदयात्रा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर जोरा संको ठाकुरबाड़ी तक जाएगी।

End of Feed