'आतंकवादी, मौत का सौदागर, नीच और जहरीला सांप...'; पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कब-कब पार की हदें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहकर देश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। ऐसे में आज हम भी एक नजर डालते हैं कांग्रेस नेताओं के ऐसे ही बयानों पर जब उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था....

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी'कहकर एक बार फिर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है। क्योंकि इससे पहले भी कई बार कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ भाषा की हदें पार की हैं, और जब-जब उन्होंने ऐसा किया है हर बार उनका दांव उल्टा ही पड़ा है। इतिहास को उठा कर देखें तो हर बार भाजपा और खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे बयानों को अपने लिए मौका बनाया है और विपक्ष को अपने वार से चित कर दिया। ऐसे में आज हम भी एक नजर डालते हैं कांग्रेस नेताओं के ऐसे ही बयानों पर जब उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था....

पीएम मोदी पर कांग्रेस नेताओं ने कब-कब की अपशब्दों की बौछार।

पीएम मोदी पर कांग्रेस नेताओं ने कब-कब की अपशब्दों की बौछार।

सबसे पहले बात आज की, क्या बोले खड़गे

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के क्रम में चेन्नई में थे। यहां कांग्रेस अध्यक्ष के बोल इतने बिगड़ गए कि उन्होंने देश के पीएम को आतंकवादी कह डाला। दरअसल, तमिलनाडु में एक सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहा और उनके साथ गठबंधन करने के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की आलोचना की।

End of Feed