खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' बयान पर बवाल, पटना में शिकायत दर्ज, BJP बोली- कांग्रेस अब पार्टी नहीं, माफिया गैंग जैसी

BJP की बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने खरगे की टिप्पणी को प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति अभद्र बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने रविवार को पटना के कोतवाली थाने में खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को अभद्र और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से लेकर जेपी नड्डा, संबित पात्रा, योगी आदित्यनाथ से लेकर पार्टी के कई सीएम और सांसदों ने भी खरगे की टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बीजेपी ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत।

बीजेपी ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत।

पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज

BJP की बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने खरगे की टिप्पणी को प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति अभद्र बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ की गई टिप्पणी उनकी मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है। कृष्ण कुमार सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि उन्हें 24 घंटे के भीतर माफी मांगनी चाहिए, वरना बीजेपी पूरे देश में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

End of Feed