मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी की तुलना 'जहरीले सांप' से की, अश्विनी चौबे बोले- मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुकी है कांग्रेस

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 27, 2023, 11:18 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की तुलना 'जहरीले सांप' से की। इसके बाद कांग्रेस के नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि लगातार मिल रही पराजय से समूची कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की तुलना 'जहरीले सांप' से की। इसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। हालांकि खरगे ने सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी की विचारधारा की तुलना जहरीले सांप से कर रहे थे। बीजेपी नेता खरगे पर बरस पड़े। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए 'जहरीला सांप' जैसे अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करके अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। लगातार मिल रही पराजय से समूची कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुकी है।

ashwini choubey, mallikarjun kharge, pm narendra modi, poisonous snake

अश्विनी चौबे ने कांग्रेस नेता खरगे पर किया पलटवार

गौर हो कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत गडग जिले के रोन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि गलती मत कीजिए। मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। अगर आप कहते हैं कि वह जहरीले नहीं हैं तो छूकर देखिए, पता चल जाएगा। अगर आप छूएंगे तो मर जाएंगे। खरगे ने लोगों से कहा कि अगर आपको लगता है कि नहीं, नहीं, यह जहर नहीं है, क्योंकि मोदी ने इसे दिया है, सज्जन प्रधानमंत्री ने दिया है तो इसे चाटकर देखिए। अगर आप इस जहर को चाटेंगे तो हमेशा के लिए सो जाएंगे।

End of Feed