मालदीव की अक्ल आई ठिकाने, पर्यटन में 42% कमी के बाद भारत के लिए बिछाने लगा रेड कॉर्पेट

Maldives Tourism effected : भारतीय पर्यटकों की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट के बाद मालदीव अब भारत से अपील करने लगा है। मालदीव के पर्यटन मंत्री ने भारतीयों से उनकी अर्थव्यवस्था में योगदान देने की अपील की है। मालदीव के विदेश मंत्री 9 मई को दिल्ली आ रहे हैं।

India Maldives Relation: भारत और मालदीव के रिश्ते में आई कड़वाहट का असर उसके पर्यटन क्षेत्र पर पड़ा है। मालदीव छुट्टियां मनाने जाने वाले भारतीयों की संख्या में भारी गिरावट आई है। यह कमी 42 फीसद के करीब है। भारतीय पर्यटकों की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट के बाद मालदीव अब भारत से अपील करने लगा है। मालदीव के पर्यटन मंत्री ने भारतीयों से उनकी अर्थव्यवस्था में योगदान देने की अपील की है।

tourism

भारत और मालदीव के रिश्ते में तल्खी आई है।

'मालदीव पर्यटन का हिस्सा बनें भारतीय'

उन्होंने कहा, 'कृपया मालदीव पर्यटन का हिस्सा बनें। हमारी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है।' मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ मिलकर काम करना चाहती है। बता दें कि मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

End of Feed