‘मेक इन इंडिया’ की उड़ान !IAF को पहला स्वदेशी C-295 मिलने की तैयारी, 31 दिसंबर तक होगी फाइनल डिलीवरी

रक्षा सूत्रों के मुताबिक करीब 22 हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत भारत को कुल 56 C-295 विमान मिलने हैं। इनमें से 16 विमान स्पेन से आ चुके हैं, जबकि बाकी 40 एयरक्राफ्ट का निर्माण गुजरात के वडोदरा में किया जा रहा है। भारत में तैयार होने वाला यह विमान निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित पहला सैन्य परिवहन विमान होगा।

C-295 Aircraft : भारत के रक्षा विमान निर्माण क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। भारत में तैयार पहला C-295 सैन्य परिवहन विमान 31 दिसंबर 2026 तक भारतीय वायुसेना को सौंपा जा सकता है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस मिलकर इस विमान का निर्माण कर रहे हैं। विमान फिलहाल अंतिम उड़ान परीक्षण और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक करीब 22 हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत भारत को कुल 56 C-295 विमान मिलने हैं। इनमें से 16 विमान स्पेन से आ चुके हैं, जबकि बाकी 40 एयरक्राफ्ट का निर्माण गुजरात के वडोदरा में किया जा रहा है। भारत में तैयार होने वाला यह विमान निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित पहला सैन्य परिवहन विमान होगा।

C 295 Aircraft

IAF को पहला स्वदेशी C-295 मिलने की तैयारी।

करीब 9 टन तक सामान ले जाने की क्षमता

C-295 वायुसेना के लिए एक अहम मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान है। इसका इस्तेमाल जवानों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने, सैन्य सामान और हथियारों की सप्लाई, पैराट्रूपर्स को उतारने और आपात स्थिति में घायलों को निकालने के लिए किया जा सकता है। विमान में एक साथ 71 जवान या करीब 9 टन तक सामान ले जाने की क्षमता है।

End of Feed