One Nation One Election पर बड़ा ट्विस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CJI-जजों से ऐसी कोई बैठक नहीं हो रही

One Nation One Election: सुप्रीम कोर्ट प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ऐसी कोई बैठक नहीं हो रही है।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर बुधवार को उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने दावा किया कि इस मुद्दे पर संसद की संयुक्त संसदीय समिति यानी JPC की सुप्रीम कोर्ट के CJI और अन्य जजों के साथ 6 अक्टूबर को बैठक प्रस्तावित है। हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ऐसी कोई बैठक नहीं हो रही है।

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तावित बैठक पर गंभीर सवाल उठाए थे। उनके मुताबिक, जिस कानून पर संसद में अभी प्रक्रिया चल रही है और जिसे भविष्य में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है, उस पर JPC की मौजूदा जजों के साथ अनौपचारिक चर्चा न्यायपालिका की स्वतंत्रता को लेकर सवाल खड़े करती है। सिब्बल ने कहा कि संसद का काम कानून बनाना है, जबकि किसी कानून की संवैधानिक वैधता की समीक्षा अदालत का काम है।

End of Feed