शादी से पहले आई मौत की खबर, हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए थे मेजर मुस्तफा बोहरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 06:38 PM IST

बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा की कुछ दिनों में शादी होने वाली थी।

अरुणाचल प्रदेश में हेलिकॉप्टर क्रैश में मेजर मुस्तफा बोहरा भी शहीद हो गए हैं। उनके साथ चार और जवान भी शहीद हो गए। मेजर मुस्तफा बोहरा की शादी कुछ दिनों में होने वाली थी। लेकिन सिर पर सेहरा सजने से पहले वो इस दुनिया को छोड़ गए। राजस्थान के रहने वाले मुस्तफा ने खेरोडा उदय शिक्षा मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल से प्राथमिक स्तर की पढ़ाई की थी और बाद में उच्च शिक्षा के लिए उदयपुर से सेंट पॉल स्कूल पहुंचे और उसके बाद इंडियन ऑर्मी का हिस्सा बने।

major mustafa bohara

मेजर मुस्तफा बोहरा हेलिकॉप्टर क्रैश में हुए थे शहीद(सौजन्य-@YusufDFI)

जल्द होने वाली थी शादी

End of Feed