'कॉकरोच जनता पार्टी' X से ब्लॉक, सरकार बोली- 'देश की सुरक्षा', IFF ने जताया विरोध

Cockroach Party X Account: 'कॉकरोच जनता पार्टी' का X हैंडल रोक दिया गया, मीडिया रिपोर्टों के आधार पर कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से मिली जानकारियों के आधार की गई।

Cockroach Party X Account: 'कॉकरोच जनता पार्टी' का X हैंडल रोक दिया गया, यह एक व्यंग्यात्मक अकाउंट था। यह कार्रवाई इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से मिली जानकारियों के आधार पर की गई थी। IB ने इन जानकारियों में 'राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं' का जिक्र किया था। बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों द्वारा कथित तौर पर 'भड़काऊ' सामग्री और 'भारत की संप्रभुता और अखंडता' से जुड़ी चिंताओं को लेकर खाते पर संदेह जताए जाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयने आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किया।

Cockroach Party

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर एक्शन (AI Image)

X के दिशानिर्देशों के अनुसार, किसी भी अकाउंट या पोस्ट को तब रोका जाता है, जब सोशल नेटवर्किंग साइट को 'किसी अधिकृत संस्था से एक वैध और उचित दायरे वाला अनुरोध' प्राप्त होता है। यह व्यंग्यात्मक अकाउंट भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी के जवाब में शुरू किया गया था।

End of Feed