सर्दियों से पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में आई तेजी, पुलिस ने 100 से ज्यादा ठिकानों पर मारे छापे

यह छापेमारी पीओके या पाकिस्तान से संचालित जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के रिश्तेदारों और स्थानीय सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह कार्रवाई सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे समन्वित अभियान का हिस्सा है।

Counter-Insurgency Crackdown : सर्दियों से पहले सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में अपना आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है। खुफिया एजेंसियों से मिल इनपुट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि सर्दियों के दौरान पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन घाटी में अपनी गतिविधियां बढ़ा सकते हैं। खुफिया इनपुट के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में स्थित विभिन्न आतंकवादी संगठन सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं। अपने आतंक विरोधी अभियान को तेज करते हुए पुलिस ने शनिवार को कुलगाम और गांदरबल में 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे।

police

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान तेज। तस्वीर-PTI, फाइल फोटो

आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जारी है अभियान

यह छापेमारी पीओके या पाकिस्तान से संचालित जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के रिश्तेदारों और स्थानीय सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह कार्रवाई सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे समन्वित अभियान का हिस्सा है। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने भी घाटी की जेलों में बड़े पैमाने पर छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया है, ताकि जेल प्रणाली के भीतर से संचालित हो रहे संचार चैनलों को तोड़ा जा सके और सहयोगियों की पहचान की जा सके।

End of Feed