कहीं सड़े आलू, कहीं एक्सपायर्ड खाना... रेलवे की फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, गुजरात की बेस किचन पर ₹40 लाख जुर्माना

गुजरात में रेलवे यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद समेत गुजरात के कई रेलवे बेस किचन में एक साथ जांच की गई।

गुजरात में रेलवे यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद समेत गुजरात के कई रेलवे बेस किचन में एक साथ जांच की गई। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग किचन पर करीब ₹40 लाख का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई पालनपुर, मेहसाणा, अहमदाबाद, वीरमगाम, वटवा और सामाखियाली समेत छह जगहों पर की गई।

Gujarat Railway Kitchen

बेस किचन और फूड सप्लाई से जुड़े ठिकानों की जांच

करीब 15 से 20 अधिकारियों की टीमों ने एक साथ बेस किचन और फूड सप्लाई से जुड़े ठिकानों की जांच की। इन बेस किचन से वंदे भारत समेत कई ट्रेनों और प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों के लिए खाना तैयार और सप्लाई किया जाता है।

End of Feed