इफको साहित्य सम्मान 2025 मैत्रेयी पुष्पा को, युवा साहित्य सम्मान से नवाजी गईं अंकिता जैन

इफको साहित्य सम्मान की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी। यह सम्मान हर वर्ष ऐसे हिंदी लेखक को दिया जाता है,जिनकी रचनाओं में ग्रामीण और कृषि जीवन का प्रमुख चित्रण हो।

उर्वरक क्षेत्र की प्रमुख सहकारी संस्था इफको ने वर्ष 2025 का ‘इफको साहित्य सम्मान’ वरिष्ठ कथाकार मैत्रेयी पुष्पा को प्रदान किया है। वहीं ‘इफको युवा साहित्य सम्मान 2025’ लेखिका अंकिता जैन को दिया गया है। अंकिता को यह सम्मान उनकी चर्चित कृति ‘ओ रे! किसान’ के लिए दिया गया। सोमवार को नई दिल्ली के कमानी सभागार में आयोजित एक समारोह में इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने प्रदान किए।

मैत्रेयी पुष्पा को इफको साहित्य सम्मान 2025 से किया गया सम्मानित।

मैत्रेयी पुष्पा को इफको साहित्य सम्मान 2025 से किया गया सम्मानित।

इस सम्मान समारोह में साहित्य,शिक्षा और कला जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान मैत्रेयी पुष्पा के साहित्यिक योगदान और अंकिता जैन की युवा लेखन यात्रा की सराहना की गई।

End of Feed