Mahoba Muslim Girl: यूपी के महोबा में एक मुस्लिम लड़की ने शादी के लिए हिंदू धर्म अपना लिया है। महोबा की शबना, अपने प्रेमी बबलू के लिए रजनी बन गई और मंदिर में सात फेरे ले लिए। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
4 साल से था दोनों के बीच संबंध
यूपी के महोबा की रहने वाली शबाना अब रजनी बन गई हैं। शबाना अपने प्रेमी बबलू की खातिर मुस्लिम से हिंदू बन गईं। दोनों बालिग हैं और दोनों ही एक दूसरे से पिछले 4 साल से प्यार करते हैं। शादी में दोनों का धर्म आड़े रह रहा था। यह प्रेमी जोड़ा शादी तो करना चाहता था, लेकिन अलग-अलग धर्म की वजह से इसमें देरी हो रही थी।
परिवार वाले रहे मौजूद
जिसके बाद आखिरकार शबाना ने हिंदू धर्म अपनाने की ठानी और मंदिर में बबूल से शादी रचा ली। दोनों की बाकायदा हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई। दोनों ने परिजनों की रजामंदी से ये शादी की। इस दौरान मंदिर में सात फेरे लेने के बाद परिवार वालों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
