BMC चुनाव: महायुति में शीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, BJP 137 तो शिवसेना 90 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में शामिल एक और दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) बीएमसी चुनाव अलग लड़ रहा है। NCP अब तक 64 उम्मीदवार उतार चुकी है। महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। मतगणना अगले दिन होगी।

BMC Elections: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में 137 जबकि शिवसेना 90 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष सातम ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर से एक दिन पहले काफी विचार-विमर्श के बाद सीट बंटवारे का फॉर्मूला साझा किया। सातम ने कहा कि दोनों दल अपने-अपने कोटे से कुछ सीट गठबंधन साझेदारों को आवंटित करेंगे।

Fadnavis And Shinde

बीजेपी-शिवसेना के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति (PTI)

दोनों दलों के उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में शामिल एक और दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) बीएमसी चुनाव अलग लड़ रहा है। NCP अब तक 64 उम्मीदवार उतार चुकी है। महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। मतगणना अगले दिन होगी।

End of Feed