ऑनलाइन डेटिंग के दौरान लड़की से मैच मेकिंग का दिया झांसा, शिकार बना इंजीनियर से ठगे छह लाख रुपए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 12:54 PM IST

वादे के हिसाब से अज्ञात कॉलर ने उसे रजिस्टर भी न किया और आगे और पैसे मांगने लगा। यहीं से इंजीनियर को गड़बड़ी का शक हुआ और उसने अपनी रकम का रिफंड मांगा, मगर जालसाज उसे और पैसे मांगने के लिए झांसा देते रहे।

ऑनलाइन फ्रॉड का मकड़जाल इतना गहरा ज्यादा पैर पसार चुका है कि यह कुछ ही क्षणों में किसी को भी अपना शिकार बना सकता है। फिर चाहे अधिक पढ़े लिखे और महानगरों में रहने वाले लोग ही क्यों न हों, वे भी इन जालसाजों के चंगुल में बड़ी आसानी से आ जाते हैं। ऐसा ही हाल में हुआ कुछ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ। डेटिंग ऐप पर किसी लड़की के साथ मैच मेकिंग के नाम पर उसे बेवकूफ बना छह लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली गई।

online dating

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

यह मामला महाराष्ट्र के थाणे का है। पीड़ित वहीं का मूल निवासी है और उसकी उम्र 48 साल है। उसकी शादी भी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, वह ऑनलाइन डेटिंग साइट पर अपनी प्रोफाइल से कोई मैच (लड़की) ढूंढ रहा था। इसी दौरान वह जालसाजों की चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गया और ठगी का शिकार बन बैठा। आरोपियों ने उसे 6.3 लाख रुपए का चूना लगाया है।

End of Feed