Maharashtra Minister: शिवसेना में कौन विधायक बनेगा मंत्री, रिपोर्ट कार्ड से होगा फैसला! लिस्ट तैयार

Maharashtra Minister: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को जीत मिली है। जिसका नेतृत्व सरकार में देवेन्द्र फडणवीस कर रहे हैं। सीएम पद के रूप में देवेन्द्र फडणवीस तो डिप्टी सीएम के रूप में अजित पावर और एकनाथ शिंदे शपथ ले चुके हैं। मंत्रियों पर फैसला होना बाकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में मंत्रीपद को लेकर अटकलें जारी
  • शिवसेना के हिस्से 13 मंत्रीपद
  • रिपोर्ट कार्ड से तय होंगे मंत्री

Maharashtra Minister: महाराष्ट्र में सरकार बन चुकी है, लेकिन मंत्रियों को लेकर अभी भी फैसला नहीं हुआ है। कौन पुराना मंत्री फिर से मंत्री बनेगा, कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसकी अटकलें जारी हैं। अब जो खबर सामने आ रही है, उससे शिवसेना की रणनीति इस मामले पर साफ हो रही है। सूत्रों की मानें तो शिवसेना के कोटे से वही नेता मंत्री बनेगा, जिसकी रिपोर्ट कार्ड अच्छी होगी, इसकी लिस्ट भी तैयार हो चुकी है।

End of Feed