Maharashtra: रविवार को महारुद्र यज्ञ के अवसर पर महाराष्ट्र के जालना जिले के वजरखेड़ा गांव में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान कई लोग घायल हो गए। घायलों को जालना जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया। प्रभारी जिला सर्जन डॉ. नितिन पवार ने कहा कि मंडप लोगों पर गिर गया। अब तक 16 लोग अस्पताल आ चुके हैं। हमें नहीं पता कि और लोग आएंगे या नहीं। सोलह लोगों के सिर पर चोटें आई हैं। उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। हमने उनका सीटी स्कैन कराया है।
शिव महापुराण कथा के दौरान गिरा मंडप, कई लोग घायल
खबर अपडेट की जा रही है...
