पेपर लीक से MPSC तक... महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- हर मांग जायज

महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी आश्रम स्कूलों की बदहाल स्थिति, सुरक्षा की कमी और छात्रों की मौत के मुद्दे को लेकर 100 से ज्यादा छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए पेपर लीक, रुकी भर्तियों, शिक्षा की बढ़ती लागत और एमपीएससी की विश्वसनीयता जैसे मुद्दे उठाए और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। आंदोलन को आदित्य ठाकरे और सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके का भी समर्थन मिला है।

महाराष्ट्र में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चिंता जाहिर की है। राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर लिखा,"महाराष्ट्र में हजारों छात्र सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कारण सिर्फ एक परीक्षा या भर्ती नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था द्वारा चकनाचूर किया गया विश्वास है। चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, हर छात्र भाजपा शासन से पीड़ित है।"

rahul gandhi news

महाराष्ट्र में छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले- छात्रों का भरोसा टूटा।

उन्होंने आगे लिखा," परीक्षा के पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, शिक्षा की असहनीय लागत, छात्रावासों में अमानवीय परिस्थितियां, जहर जैसा भोजन, डीबीटी में धोखाधड़ी और अब, उन्होंने एमपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसकी विश्वसनीयता को नष्ट कर दिया है।" राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए हर मांग जायज है। सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए और तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए - अन्यथा, न्याय मिलने तक छात्रों की यह आवाज और भी बुलंद होती जाएगी।

End of Feed