महाराष्ट्र: आयकर विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी समेत कई खाद्य कंपनियों पर छापेमारी

सूत्रों ने बताया कि तलाशी में शिल्पा शेट्टी और कुछ अन्य लोगों के सह-स्वामित्व वाले एक रेस्तरां के कुछ कार्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की बात से इनकार किया।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आयकर विभाग ने मुंबई में कई खाद्य एवं पेय कंपनियों के कार्यालयों पर कर चोरी के आरोप में तलाशी ली है, जिनमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से जुड़ी एक कंपनी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि विभाग को इस क्षेत्र की कुछ कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई योग्य सूचना मिली थी, जिन पर अवैध लेनदेन या नकद लेनदेन करने का आरोप है। इसके बाद से बुधवार से मुंबई और आसपास के इलाकों में लगभग 20-24 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी की कंपनी पर आईटी विभाग का छापा (PTI)

शिल्पा के सह-स्वामित्व वाले एक रेस्तरां से जुड़ा मामला

सूत्रों ने बताया कि तलाशी में शिल्पा शेट्टी और कुछ अन्य लोगों के सह-स्वामित्व वाले एक रेस्तरां के कुछ कार्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की बात से इनकार किया। कर अधिकारियों ने कहा कि आयकर जांच का संबंध न तो शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज धोखाधड़ी के मामले से है और न ही बेंगलुरु पुलिस द्वारा एक स्थानीय रेस्तरां के खिलाफ निर्धारित समय के बाद कथित तौर पर संचालित होने के मामले से।

End of Feed