महादेव बेटिंग ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को CBI की ट्रांजिट रिमांड, रायपुर की अदालत में किया जाएगा पेश

दिल्ली में ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अब सौरभ चंद्राकर को रायपुर की अदालत में पेश किया जाना है। सीबीआई मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। सौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में दो सीबीआई केस में वांछित था।

Mahadev Betting App:महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर की ट्रांजिट रिमांड केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। सीबीआई ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। ओमान से भारत लाने के बाद उसे अदालत में पेश कर सीबीआई ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी।

mahadev betting app promoter saurabh chandrakar

महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर

सौरभ चंद्राकर को अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए रायपुर लेकर जाएगी।

End of Feed