मदरसे बंद होते ही लव जिहाद बंद हो जाएंगे- साध्वी प्राची का दावा, अखिलेश यादव को भी घेरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2023, 08:47 PM IST

साध्वी प्राची ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब कुर्सी का सपना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उन्हें न तो मुख्यमत्री की कुर्सी मिलेगी और न ही प्रधानमत्री का पद।

वीएचपी नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने अब एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे हंगामा मचना तय माना जा रहा है। साध्वी प्राची ने कहा है कि मदरसे को बंद कर देना चाहिए, वहां लव जिहाद का ज्ञान युवाओं को दिया जा रहा है। मदरसे बंद होते ही लव जिहाद के मामले भी खत्म हो जाएंगे।

sadvi prachi, madarsa, love jihad

लव जिहाद पर रोक लगाने के लिये मदरसों को बंद किया जाना चाहिये : साध्वी प्राची (फोटो- SadhviPrachiOfficial)

'विश्व में होगी शांति'

साध्वी प्राची ने मदरसों को बंद किये जाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि वहां लव- जिहाद का ज्ञान युवकों को बांटा जाता है, इसलिए यह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हिंदुस्तान के अंदर मदरसे बंद हो जाएंगे, उस दिन से लव जिहाद बंद हो जाएगा और हिंदुस्तान ही नहीं, पूरे विश्व में सुख-शांति और अमन-चैन होगा।

End of Feed