मध्य प्रदेश पुलिस की शर्मनाक करतूत: होटल में रुके बालिग जोड़े ने परिजनों को फोन करने से मना किया, तो ASP बोले- 'लड़के के बैग में गांजा रख दो'

Seoni Police Hotel Raid: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के एक होटल में रुके बालिग प्रेमी जोड़े द्वारा माता-पिता को फोन करने से मना करने पर एडिशनल एसपी ने युवक के बैग में गांजा रखकर फंसाने की धमकी दे डाली।

Madhya Pradesh Police Viral Video: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से पुलिस की खाकी को दागदार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल में ठहरे अविवाहित बालिग जोड़े (Adult Couple) द्वारा अपने परिजनों को फोन करने से इनकार करने पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने युवक को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे डाली। इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस की शर्मनाक करतूत: होटल में रुके बालिग जोड़े ने परिजनों को फोन करने से मना किया, तो ASP बोले- 'लड़के के बैग में गांजा रख दो'

मध्य प्रदेश पुलिस की शर्मनाक करतूत: होटल में रुके बालिग जोड़े ने परिजनों को फोन करने से मना किया, तो ASP बोले- 'लड़के के बैग में गांजा रख दो'

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पुलिस की दबंगई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बीते 13 नवंबर की बताई जा रही है। वायरल सीसीटीवी वीडियो में सिवनी के एडिशनल एसपी (Additional SP) दीपक मिश्रा, एसडीओपी (SDOP) चंचलेश मरकाम और थाना प्रभारी (TI) सतीश तिवारी होटल के कमरे में रुके एक युवक और युवती से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं।

End of Feed