'पूरे देश में सबसे तेज गति से प्रोग्रेस करने वाला राज्य है मध्य प्रदेश', टाइम्स नाउ समिट में बोले मोहन यादव

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जीडीपी 15 लाख करोड़ रुपये की है। हमारी वार्षिक ग्रोथ रेट 12 फीसद है। पूरे देश में सबसे तेज गति से प्रोग्रेस करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है।

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुलकर अपनी बात रखी। जब उनसे मध्य प्रदेश के कर्जों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जीडीपी 15 लाख करोड़ रुपये की है। हमारी वार्षिक ग्रोथ रेट 12 फीसद है। पूरे देश में सबसे तेज गति से प्रोग्रेस करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है। प्रति व्यक्ति आय 2002-03 तक 11 हजार रुपये प्रति व्यक्ति थी, लेकिन आज 1.52 लाख रुपये प्रति व्यक्ति है। 2002-03 में 7 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई होती थी और आज 55 लाख हेक्टेयर तक होती है। हम लगातार प्रोग्रेस कर रहे हैं।

Mohan Yadav.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

महू दंगे पर क्या कुछ बोले CM यादव

उन्होंने कहा कि हमारे सैन्य कर्मियों के साथ महू में कोई घटना हुई जिसका देशभर में माहौल बनाया गया। पकड़े गए चारों लोगों को पांच माह के भीतर उम्रकैद हुई। यह हमारी सरकार का काम करने का तरीका है। घटना होने के बाद तत्काल कार्रवाई हुई। भोपाल में हुई एक घटना के मामले में दोषी को साढ़े तीन माह में फांसी की सजा दिलाई गई। उन्होंने कहा कि हम प्रयास करते हैं कि घटना न हो, लेकिन अगर हुई है तो उदाहरण ऐसा बने कि लोग इससे बचें।

End of Feed