देश

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ के मंच पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, नक्सलवाद-आतंकवाद से निपटने से लेकर राहुल के आरोपों का दिया करारा जवाब

टाइम्स के मंच पर अमित शाह ने कहा- मुझे लीगेसी में सब मिला, नरेंद्र मोदी पीएम बने तब से वामपंथी नक्सलवादी, उत्तर पूर्व और कश्मीर तीनों इलाके गंभीर अशांति में घिरे थे।

Image

टाइम्स नाउ के मंच पर अमित शाह

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे और संसद की कार्यवाही, नक्सलवाद, विपक्ष के आरोपों सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह से खास बात की जिसमें विस्तार से शाह ने इन मुद्दों का जवाब दिया। संसद में राहुल गांधी के आरोपों पर भी उन्होंने खरी-खरी बात कही।

आतंकवाद का खात्मा

इस सवाल पर कि सरकार ने आतंकवाद का खात्मा करने में कामयाबी हासिल की, आपने नक्सलवाद को 2026 तक खत्म करने का संकल्प लिया, क्या आप पहले से ये प्लान करते हैं, कैसे सेट करते हैं ये सब। इस पर अमित शाह ने कहा- मुझे लीगेसी में सब मिला, नरेंद्र मोदी पीएम बने तब से वामपंथी नक्सलवादी, उत्तर पूर्व और कश्मीर तीनों इलाके गंभीर अशांति में घिरे थे। कई अलगाववादी ग्रुप थे, तीनों इलाकों में करीब 16 हजार युवा हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आए हैं।

शांत और विकसित क्षेत्र बनाना प्राथमिकता

शाह ने कहा, जो भी गृह मंत्री बनता है, उसका लक्ष्य इन क्षेत्रों को शांत और विकसित क्षेत्र बनाना होता है, पीएम की ये प्राथमिकता है, तो स्वभाविक रूप से मेरी भी बन जाएगी। ये समस्याएं नासूर बनकर भारत के विकास को रोक रही थी। ऊर्जा सकारात्मकता की जगह नकारात्मकता की ओर जा रही थी, गृह मंत्रालय की प्राथमिकता इसे खत्म करने की है।

चुनाव में जीत का आत्मविश्वास

इस सवाल पर कि आपने हाल में तीन चुनाव जीते हैं, दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र, अब आपने कहा है कि बीजेपी बिहार-बंगाल में आने वाली है, आपने कहा कि 15-20 साल तक किसी का चांस नहीं है, कहां से इतना आत्मविश्वास आता है। इस पर शाह ने कहा, केंद्र में हमारी सरकार को 10 साल हो गए, मैने ये नया नहीं कहा है, पहले आप गंभीरता से नहीं सुनते थे, अब सुनते हैं। विपक्ष द्वारा चुनाव पर सवाल उठाने के मुद्दे पर शाह ने कहा, लोकतंत्र के अंदर कोई भी पार्टी की विजय परफॉर्मेंस पर होता है, जो नहीं करते उनमें आत्मविश्वास नहीं होता है।

इस सवाल पर कि राहुल कहते हैं कि संसद में बोलने नहीं दिया जाता। अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी को पता नहीं होगा कि संसद में टाइम फिक्स होता है, हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं। 40 फीसदी समय विपक्ष को दिया गया, तब वो वियतनाम में थे, कैसे बोल सकते थे। ये संसद है पार्टी का दफ्तर नहीं, कुछ नियम बने हैं, इस तरह सहानुभूति प्राप्त नहीं होती है। मैं चैलेंज देता हूं, कितना समय दिया था, तब बोला क्यों नहीं, यहां परिवारवाली सुविधा नहीं होती है, ऐसा परिवार में होता है।

आप कभी भी खड़े होकर कहेंगे कि मैं नेता विपक्ष हूं, पहले से ही संसद इसी नियम से चलती है, हमने नहीं बनाया है। इनकी पार्टी को समय दिया गया तो ये क्यों नहीं बोले, लेकिन आप जब आओगे और बोलेगे ये नहीं हो सकता, उन्हें नियमों का पूरा पालन करना चाहिए।

कब लागू होगा यूसीसी

यूसीसी लागू होने के सवाल पर अमित शाह ने कहा- यूसीसी आएगा, बीजेपी की स्थापना से हम मानते हैं कि यूसीसी आना चाहिए, ये संविधान में लिखा है, कांग्रेस इसे भूल गई हम नहीं भूले। ये देश किसी एक ही कानून पर चलना चाहिए किसी विशेष धर्म पर नहीं। हमारा कमिटमेंट है, हमने कहा था 370 हटाएंगे, राम मंदिर बनाएंगे, कहा था यूसीसी लाएंगे, वो भी आएगा।

यूसीसी कब तक आएगा, इस पर शाह ने कहा, यूसीसी बहुत बड़ा सामाजिक और करोड़ों लोगों के जीवन को छूने वाला कानून है। हमने उत्तराखंड में एक कमेटी बनाई थी, इसकी धार्मिक स्क्रूटनी होगी, सारे रिपोर्ट को समाहित करते बीजेपी शासित सभी राज्यों में यूसीसी आएगा, कोई तय समयसीमा नहीं है, बीजेपी का एजेंडा है कि हम बीजेपी शासित राज्यों में इसे लेकर आएंगे। पंडित दीनदयाल, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, आडवाणी जी के जो वादे थे वो नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में पूरे हो गए हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब  'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज