एमपी में तेज हुई चुनावी जंग, कमलनाथ पर कपिल मिश्रा के गंभीर आरोप, शिवराज ने भी ली कांग्रेस की चुटकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2023, 03:26 PM IST

अपने करीब 11 मिनट के एक वीडियो में कपिल मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाये हैं। कपिल मिश्रा ने कमलनाथ की चक्की नाम से एक कैंपेन शुरू किया है और कई सवाल खड़े किये हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभियान तेज होता जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता प्रदेश की शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी के नेता भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को कठघरे में घेरने की कोशिश में लगे हैं। प्रदेश में एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार होने लगी है। इसी बीच बीजेपी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।

kapil mishra kamalnath

कपिल मिश्रा ने कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप (@KapilMishra_IND)

End of Feed